November 4, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुज़फ्फरनगर क़ी जानसठ पुलिस ने तीन शातिर दिमाग़ आरोपियों को किया गिरफ्तार, बीमे का क्लेम लेने के लिए अपनी ही गाड़ी क़ी लिखा दीं थी चोरी क़ी रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपोंयों के चेहरे देखकर ही लगा लिया था फ़र्ज़ीवाड़े का अंदाजा, पकडे गये आरोपी अपनी गाड़ी पर फ़र्ज़ी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का कर रहे थे प्रयास.!

 

दिनांक 26.10.2026 मुकदमा वादी मौ0 शाहबाज सलमानी पुत्र अफजाल निवासी ग्राम मवी मीरा थाना दौराला मेरठ द्वारा थाना जानसठ पर एक लिखित तहरीर देते हुए बताया कि उनकी गाड़ी स्कार्पियों एन रजि0 नं0 UP 32 PB 9902 मॉडल 2023 रंग सफेद को भलेड़ी गेट के पास कस्बा जानसठ से अज्ञात चोरो द्वारा चोरी किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था, गठित टीमों द्वारा अथक प्रयास किये गये तथा आज दिनांक 04.11.2026 को उक्त अभियोग का सफल अनावरण करते हुए चोरी की गयी गाड़ी स्कार्पियों एन रजि0 नं0 UP 32 PB 9902 तथा चोरी की घटना में प्रयोग की गयी एल्टो कार 800 फर्जी नम्बर प्लेट सहित बरामद करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण को सलारपुर जटवाड़ा नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण से बरामदगी के सम्बन्ध में उपरोक्त अभियोग में धारा 317(2),336(3),318(4),61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी की गयी है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* अहसान पुत्र फकरूद्दीन निवासी ग्राम तिसंग थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर

*2.* अफजाल पुत्र नफीस निवासी ग्राम मवीमीरा थाना दौराला जनपद मेरठ

*3.* मेहताब पुत्र सब्बीर निवासी पानी की टंकी के पास कस्बा लावड थाना इन्चौली जनपद मेरठ

 

*बरामदगी का विवरण-*

✔️01 स्कार्पियों एन रजि0 नं0 UP32PB9902 (चोरी की) जिसमें फर्जी न0 DL8CBL7279 प्लेट लगी हुई भी बरामद हुई है ।

✔️01 गाडी एल्टो रजि0 नं0 HR51BS5547 (घटना में प्रयुक्त) जिस पर फर्जी न0 प्लेट HR18D6932 लगी हुई थी। जो दिल्ली से चोरी की गयी है जिसके सम्बन्ध में थाना गोविन्दपुरी साउथ ईस्ट दिल्ली पर मु0अ0सं0 020285/2026 दिनांक 28.08.2026 को पंजीकृत हुआ है ।

✔️01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस .315 बोर

 

*पूछताछ का विवरण-* अभियुक्त अहसान उपरोक्त द्वारा पूछताछ के दौरान बताया कि हमारे द्वारा चोरी की गयी गाडी स्कार्पियो एन को वादी मुकदमा के पिता अफजाल द्वारा आपराधिक षड्यन्त्र कर बीमें के 16,00,000/- रुपये लेने के उद्देश्य से मेरे व मेहताब उपरोक्त से चोरी करायी गयी थी और फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने की फिराक में थे।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त अहसान उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*

*1.* मु0अ0सं0 159/2026 धारा 303(2),317(2),336(3),318(4),61(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर

*2.* मु0अ0सं0 0263/2011 धारा 326,452 भादवि थाना जानसठ मु0नगर

*3.* मु0अ0सं0 0367/2019, धारा 411,414,420,465 भादवि, थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर

 

*गिरफ्तार अभियुक्त अफजाल उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

1.मु0अ0सं0 159/2026 धारा 303(2),317(2),336(3),318(4),61(2) बीएनएस थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर

2.मु0अ0सं0 0279/2015 धारा 120बी,379,411,420,467,468,471 भादवि थाना सदर बाजार, जनपद मेरठ

3.मु0अ0सं0 0311/2023 धारा 147,406,504,506 भादवि थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर

4.मु0अ0सं0 0403/2020 धारा 414 भादवि थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर

5.मु0अ0सं0 0404/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर

6.मु0अ0सं0 0558/2021 धारा 307 भादवि थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर

7.मु0अ0सं0 0561/2021 धारा 414,420,465 भादवि थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर

8.मु0अ0सं0 0309/2019 धारा 413, 414, 420, 482 भादवि थाना बादलपुर, जनपद गौतमबुद्धनगर

*गिरफ्तार अभियुक्त मेहताब उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*

*1.* मु0अ0सं0 159/2026 धारा 303(2),317(2),336(3),318(4),61(2) बीएनएस थाना जानसठ, जनपद मुजफ्फरनगर ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

2. उ0नि0 पंकज शर्मा थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

3. उ0नि0 पुष्पेन्द्र चौहान थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

4. है0का0 737 सतीश कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

5. का0 802 सचिन कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

6. का0 938 रोहित कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

7. का0 2068 राहुल कुमार थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

8. का0 1690 शाने आलम थाना जानसठ, मुजफ्फरनगर ।

 

You may have missed

Share