राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार ) कोटद्वार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा होली पर्व के दृष्टिगत सभी जनपद व प्रदेश वासियों को रंगो के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनांए देने के साथ ही होली को प्रेम पूर्वक, हर्षोल्लास व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए आग्रह किया गया है। साथ ही इस दौरान किसी भी प्रकार के हुड़दंग और अमर्यादित आचरण करने वालों को भी कड़ा संदेश देने के साथ मर्यादा में रहने की हिदायत दी गई है। उन्होंने सभी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने, होली में नशे का सेवन न करने, शराब पीकर हुड़दंग न मचाने, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग के न चलने के साथ साथ कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया है। उन्होंने हुड़दंग कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले शरारती तत्वों की सूचना 112 पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने में देने की अपील की है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव