
*चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा से खिलवाड़ पड़ा भारी — “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर 25 श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहे टेम्पो ट्रैवलर चालक पर टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चालक गिरफ्तार, वाहन सीज; यात्रियों को वैकल्पिक वाहन से केदारनाथ हेतु किया गया रवाना।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निर्देशन में चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 09.06.2026 को ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली मुनि की रेती पुलिस द्वारा सुगम चारधाम यात्रा के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान टेम्पो ट्रैवलर संख्या DL1VC-5187 को रोककर जांच की गई। वाहन चालक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर उसका एल्कोहल परीक्षण किया गया, जिसमें चालक के शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि हुई, जिस पर चौकी प्रभारी ढालवाला द्वारा तत्काल प्रभाव से वाहन को नियमानुसार सीज करते हुए चालक अमित सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी रोहिणी, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया।
उक्त वाहन में 25 श्रद्धालु सवार थे, जो दिल्ली से केदारनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए तत्काल वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित गंतव्य हेतु रवाना किया गया।
⚠️ शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि आम जनता और यात्रियों के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।
टिहरी पुलिस आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
✅ “सुरक्षित यात्रा — टिहरी पुलिस की प्राथमिकता

More Stories
जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक,नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवन का करें चयनःडीएम,छात्र-छात्राओं से संवाद कर डीएम ने कहाः जागरूकता और सामूहिक प्रयास से रोकना होगा नशे का प्रसार.!
नगर पालिका निर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) ऊधमसिंहनगर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते निर्विघ्न हुआ संपन्न एसएसपी अजय गणपति ने दल बल सहित किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और pac रही तैनात.!
नीट यूजी 2025 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश के प्रकरण में 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,45 लाख रुपयों मे बना कर दिया था पूर्व सवतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र.!