September 22, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

नगर पालिका निर्वाचन (किच्छा एवं सिरौलीकलां) ऊधमसिंहनगर पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के चलते निर्विघ्न हुआ संपन्न एसएसपी अजय गणपति ने दल बल सहित किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और pac रही तैनात.!

 

 

किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर पालिका निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए ऊधमसिंह नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी व सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा चुनाव ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी हेतु अतिरिक्त पुलिस बल एवं पीएसी (PAC) की पर्याप्त संख्या मे तैनाती की गई थी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस टीम द्वारा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई इसके साथ ही, असामाजिक तत्वों और भ्रामक खबरें फैलाने वालों से निपटने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि चुनाव में खलल डालने या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऊधमसिंह नगर पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर शांति पूर्वक चुनाव संपन्न हो गया.!

You may have missed

Share