-चुनावों में दो दो जेसीबी लगी थी, आजकल विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं
-लाखो रूपये खर्च होने के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की हालात
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के किरूली गांव को जोड़ने वाली पीएमजीएसवाई की 12 किलोमीटर गडोरा-किरूली सड़क भारी बारिश से बंद पड़ी हुई है, जिससे एक हजार की आबादी वाले किरूली गांव के ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं है। करोड़ो रूपए खर्च करने के बाद भी गडोरा-किरूली सड़क की हालात दयनीय बनी हुई है, एक साल पूर्व आई आपदा के बाद हुई क्षतिग्रस्त सड़क का काम आज तक नही हो पाया है, जिस कारण से ग्रामीण जान हथेली पर रखकर बस किसी तरह से आवाजाही कर रहे थे लेकिन बरसात में सड़क क्षतिग्रस्त होने लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
ग्रामीणों प्रदीप, प्रेम, महावीर, जयदीप का कहना है कि चुनावों के समय में दो-दो जेसीबी लगी थी, लेकिन आजकल विभाग को सूचित करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रहीं है। जिससे ग्रामीण बेहद नाराज है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गडोरा-किरूली सड़क 15 सालों से विभाग के लिए कामधेनु बनी हुई है। हर साल आपदा के नाम पर लाखो रूपये खर्च होने के बाद भी नहीं सुधरी पाई है सड़क की हालात। ग्रामीणों ने कहा यदि अतिशीघ्र सड़क नहीं खोली गई तो मजबूरन ग्रामीणों आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। रविवार को ग्रामीणों ने स्वयं ही श्रमदान कर सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला है ताकि ग्रामीण मुख्य मोटर मार्ग तक पहुंच कर अपनी रोजमर्रा की सामग्री अपने घरों तक पहुंचा सकें। ग्रामीण प्रदीप, प्रेम, महावीर, जयदीप, रघुनाथ, लच्छम, अरविंद, ताजबर, गिरीश, मनोज, बस्ती, विजया, आदि लोगो ने अतिशिग्र पीएमजीएसवाई से गडोरा -किरूली सड़क को खोलने की मांग की।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!