वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा कांवड़ मेला के दौरान पुलिस कार्मिकों को दैनिक ड्यूटी करने के अलावा श्रद्धालुओं की लगातार मदद कर मानवता का फर्ज अदा करने भी हेतु भी प्रेरित किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 28.07.2024 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मिंयों को सूचना प्राप्त हुयी कि नीलकंठ पैदल मार्ग में छपुटी फायर लाइन में एक कांवडिया बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। सूचना पर अल्पसमय में पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पंहुचे तो देखा कि एक कांवडिया घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस कर्मियों द्वारा बिना देरी किए बेहोश पड़े कांवडिए को स्ट्रेचर के माध्यम से 04 किलोमीटर पैदल चलकर कड़ी मशक्कत कर मौनीबाबा तिराहे सड़क मार्ग तक लाया गया,जहां से उपचार हेतु 108 के माध्यम से AIIMS, ऋषिकेश भिजवाया गया है।

More Stories
हरिद्वार की पथरी पुलिस ने गौकशी के धंधे मे लिप्त कुख्यात तत्वों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन,गौकशी मे पूर्व में जेल जा चुके कुल 16 आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में, अपनी हरकतों से बाज़ ना आने पर. गुंडा एक्ट और गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करने की दी चेतावनी.!
एम्स ऋषिकेश के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के तत्वाधान में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह 2026‘ के तहत खदरी स्थित विवेका एकेडमी में ‘कम्युनिटी न्यूट्रिशन के मेले का हुआ ‘ आयोजन, कार्यक्रम में कक्षा 8 के लगभग 100 से अधिक छात्रों ने किया प्रतिभाग ।
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद