गोपेश्वर (चमोली)। संकल्प अभियान चमोली की ओर से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर रविवार को वन पंचायत टंगसा में महिला मंगल दल के सहयोग से पदम और आंवले के डेढ सौ से अधिक पौधों का रोपण किया, वहीं दूसरी ओर चरण पादुका गोथल समिति की ओर से चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के बंज्याणी में पौधरोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया।
संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने बताया कि टंगसा में महिला मंगल दल के सहयोग से पौध रोपण किया गया तथा महिलाओं ने इन पौधों के संरक्षण की शपथ भी ली। इस मौके पर रिंकू रावत, सरपंच भरत बिष्ट, रजनी रावत, कुसुम देवी, जयपाल सिंह, संदीप तिवारी, विशेश्वरी देवी, सुरजीत खत्री, दिनेश तिवारी, महेंद्र रावत, दमयंती देवी, गीता देवी, सतेश्वरी तिवारी, रामेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
इधर दूसरी ओर चरण पादुका गोथल समिति की ओर से गोपेश्वर मंडल हाईवे पर बंज्याणी में डाली लगोला जीवन बचोला अभियान के पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी, चरण पादुका गोथल समिति की सचिव मीना तिवारी, गोयश ट्रस्ट की संस्थापिका कवि गीता मेदोली, लोकार्पण ट्रस्ट के संस्थापक सूर्य प्रकाश, जीएनईएच प्रोडक्शन के संस्थापक सुनील पुंडीर, राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के एनसीसी अध्यापक कुंवर सिंह रावत ने बंज्याणी में बांज के सौ से अधिक पौधों का रोपण कर अपने वातावरण को स्वच्छ बनाये जाने की अपील आम जनमास से की। साथ प्लास्टिक के प्रयोग से दूर रहने की तथा कूडे को नियत स्थान पर फैकने की अपील भी की।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद