पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जौरासी में चल रहे ग्राम पंचायत के कार्यों का रविवार को खंड विकास अधिकारी पोखरी ने निरीक्षक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जौरासी ग्राम पंचायत में राज्य वित्त, 15वें वित्त, मनरेगा, विधायक निधि सहित विभिन्न कार्य संचालित है। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने निरीक्षण के दौरान अधिकांश कार्य आधे अधूरे पाये जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान और सम्बंधित अवर अभियंता को अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा सभी कार्यों में गुणवत्तापूर्ण किया जाना है। जिससे ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी देवेंद्र बुटोला, ग्राम विकास अधिकारी बीरेंद्र रावत, अवर अभियंता यदुवीर बासकंडी, कनिष्ठ अभियंता नंदन सिंह और ग्राम प्रधान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!