गोपेश्वर (चमोली)। सिखों के पवित्र धाम गोविंदघाट जाने वाले मार्ग पर पुलना के समीप पहाड़ से आये मलवे और बोल्डर की चपेट में आने से पुलना गांव निवासी एक महिला चाटिल हो गई है वहीं जिला पंचायत के टीन सेट के पास एक कार और स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई है।
वर्चुअल पुलिस थाने के मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गोविंदघाट में सड़क के ऊपर से पहाड़ी से मलवा पत्थऱ आ जाने से सड़क के नीचे रास्ते से घास लेकर अपने घर जा रही महिला पुलना गांव निवासी 42 वर्षीय रजनी देवी पत्नी स्व. दिगंबर सिंह के पैर में चोट लग गई जिसे परिजनों के साथ जोशीमठ अस्पताल भिजवाया गया है। मौके पर सड़क पर पड़े बोल्डरों को हटाकर यातायात के लिए मार्ग खोल दिया गया है। एक कार और एक स्कूटी व जिला पंचायत का टीन सेट भी क्षतिग्रस्त हुई है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भर्मण के दूसरे दिन श्रमिक पंजीकरण एवं नवीनीकरण शिविर मे जांची सुविधाएं,.श्रमिको को अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिखने मे बताया मददगार !
मसूरी में अवैध चार दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नायब तहसीलदार की मौजूदगी मे जेसीबी से किया अवैध दुकानों का ध्वस्तीकरण.!
हरिद्वार की झबरेड़ा पुलिस ने 500 से भी ज्यादा कैमरे खंगाल कर पकडे दो शतिर वाहन चोर, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 19 मोटर साइकील की बरामद,पकडे गये आरोपी उत्तराखंड और उत्तप्रदेश मे देते थे चोरी की घटना को अंजाम.!