
जनपद में आज 54 व्यक्ति डेंगू संक्रमित पाए गए, जिनमें दो व्यक्ति हॉस्पिटल भर्ती किए गए। हॉस्पिटल में कुल 154 व्यक्ति भर्ती हैं तथा जनपद में अभी तक कुल 637 व्यक्ति डेंगू संक्रमित पाए गए हैं।
जिलाधिकारी ने डेंगू मलेरिया अधिकारी को सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया साथ ही क्षेत्रवार टीमों को भेजकर डेंगू के लारवा को चिन्हित कर नष्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम एवं नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में साफ सफाई के साथ ही प्रतिदिन फागिंग कार्य कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को चिकित्सालय में डेंगू संक्रमित मरीजों की उपचार हेतु पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही जनपद में समस्त चिकित्सालयों में डेंगू के संक्रमित भर्ती हो रहे मरीजों की स्थिति एवं मानिटरिंग करने के निर्देश दिए।

More Stories
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस के शिकजे मे फंसे तीन शातिर अपराधी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी धरदार खुखरियों के दम पर किसी घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, पुलिस क़ी चौकसी के चलते आरोपियों के मंसूबो पर फिर गया पानी.!
लखनऊ मे ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के नए कार्यालय का जानकी पुरम हुआ भव्य उद्घाटन, उद्घाटन समारोह मे बड़ी संख्या में पत्रकारों ने की शिरकत,.!
बड़ी उपलब्धि एनीमिया मुक्त भारत अभियान में उत्तराखण्ड ने देश में हासिल किया प्रथम स्थान,द्वितीय तिमाही (जुलाई–सितम्बर 2026) में 89.2% AMB Index के साथ 28 राज्यों में शीर्ष स्थान, राष्ट्रीय औसत 66.2%.!