देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध खनन/ओवर लोडिंग/ओवर स्पीड/ ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा यातायात नियमो का पालन न करने वालो के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के कडे निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देशो के क्रम में समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अवैध खनन/ओवरलोड/ ओवर स्पीड/ ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा यातायात नियमों का उंल्लघन करने वालो के विरूद्व अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 30-04-2025 की रात्रि में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में अवैध खनन/ओवरलोड/ओवर स्पीड/ ड्रंक एण्ड ड्राइव तथा यातायात नियमों का उंल्लघन करने वालो के विरूद्व पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर कार्यवाही करते हुए कुल 118 वाहनों को सीज किया गया, जिनमे से अवैध खनन/ओवर लोडिंग 65 वाहनों (डम्पर/ट्रक/टैक्टर ट्रॉली आदि), ड्रंक एंड ड्राइव में 16 तथा ओवर स्पीडिंग/रैश ड्राइविंग व यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले 37 वाहनों ( 24 ई-रिक्शा सहित अन्य दुपहिया/चौपहिया) को सीज किया गया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 16 वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया।

More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी कोतवाली पुलिस ने sog के सहयोग से पुरानी बोतल मे नई शराब भरकर बेचने वाले सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से भारी मात्रा मे अवैध शराब क़ी बरामद.!
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !