
ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल अपनी कार्यशैली के चलते जब से डीएम की कुर्सी पर बैठै है तभी से लोगो के दिलो मे अलग स्थान बनाते जा रहे है चाहे वह पल्टन बाजार मे पिंक टायलेट का मुद्दा हो या फिर महिला सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात हो ज़िलाधिकारी ने महीनो के काम को हफ्तो मे अंजाम दे दिया है जिसके चलते अब आम लोग अपनी फरियाद लेकर ज़िलाधिकारी कार्यालय जाते है तो उनकी समस्या का समाधान होना लगभग निश्चित ही माना जाता है इस बात का ताजा उदाहरण आज देखने को मिला जब जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्या लेकर आई 70 वर्षीय महिला की शिकायत का निस्तारण होने पर महिला ने डीएम सविन बंसल से मिलकर अभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने महिला का अविवादन स्वीकार किया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
चन्दरनगर निवासी 70 वर्षीय महिला जनता दर्शन/ जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी शिकायत लेकर आई कि वह बीमार रहती है, उनके पड़ोस के मकान में किराये पर रहने वाले लोगों ने अवैध फूड स्नैक्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही है जो शहर भर में बिना अनुमति के सप्लाई कर रहे हैं, सुबह 7 बजे से रात्रि 1 बजे तक अत्यंत शोरसराबा एवं आंवाछित तथ्यों का आवागमन रहता है, जिससे स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पढ़ रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए गठित टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच उपरांत अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को सील कराया गया।

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश