
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
देहरादून की राजपुर पुलिस ने सहस्त्रधारा रोड निकट आईटी पार्क स्थित दुकान की ग्रिल काट कर दुकान में रखें लाखों रुपए के मोबाइल फोन, चार्जर, लीड व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना राजपुर पर *तत्काल धारा मु0अ0सं0: 257/24 धारा: 305 भा0न्या0सं0* का अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देष दिए गए। आदेशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए संदिग्धों के हुलिये से अवगत कराते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में लिप्त रहे अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन करते हुए उनकी वर्तमान स्थिती के सम्बन्ध में जानकारी की गयी। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मसूरी रोड निकट मालसी डीयर पार्क के पास से एक अभियुक्त धर्मवीर को उक्त चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरण:* पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा कोई काम न होने के कारण अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति किये जाने के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त सामान को बेचने की फिराक में था, किन्तु इससे पूर्व ही दून पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
*नाम पता अभियुक्त:*
धर्मवीर पुत्र नथुनी साहनी निवासी जाखन भागीरथीपुरम, देहरादून उम्र 24 वर्ष।
*बरामदगी:*
1- 36 मोबाइल फोन (अलग-अलग कंपनी के)
2- 56 मोबाइल चार्जर
3- 57 लीड
4- 01 आधार कार्ड
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी चौकी प्रभारी आईटी पार्क
2- कां0 विशाल
3- कां0 रविंद्र,
4- हे0कां0 किरण एसओजी

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश