राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
उत्तराखंड के पौडी क्षेत्र में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल की रिश्वतखोरी सामने आई है। कोटद्वार भाबर क्षेत्र के कण्वघाटी पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेने के आरोप में एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कण्वघाटी पुलिस चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल संजय कुमार पर आरोप है कि उसने एक व्यक्ति से ड्यूटी के दौरान दो हजार रुपये की रिश्वत ली थी इस शिकायत के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और हेड कांस्टेबल को निलंबित करने का आदेश दिया।एसएसपी ने शिकायत की जांच सीओ कोटद्वार वैभव सैनी को सौंप दी है। चौकी इंचार्ज दीपक सिंह पंवार ने पुष्टि की है कि हेड कांस्टेबल संजय कुमार द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत मिलने पर एसएसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया है।चर्चा है कि आरोपी हेड कांस्टेबल मुल्जिम ड्यूटी के दौरान रिश्वत ले रहा था, जो ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। पुलिस प्रशासन ने इस गंभीर मामले की जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर किया गहरा दुःख व्यक्त
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘बाला गौरिया’ के टीजर एवं पोस्टर का किया लोकार्पण
देहरादून में विशेष नंबरों को लेकर लोगों में खासा क्रेज, 0001 नम्बर के लिए खर्च डाले 13 लाख 91 हजार रुपये