
दिनांक 09/11/2026 को 112 के माध्यम से थाना रायपुर को तरला अधोईवाला में दो पक्षों के मध्य झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नितिन कुमार पुत्र दर्शन लाल एवं उनके पुत्र रोहित कुमार के साथ गौरव, मटरू, भोली व कमला का संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था तथा दीवार बनाने को लेकर हुए झगड़े के दौरान नितिन कुमार व उसके परिवारजनों द्वारा गौरव पर घातक हथियारो से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।
मौके पर पुलिस द्वारा घायल गौरव व अन्य को उपचार हेतु निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां गौरव पुत्र स्वर्गीय चमनलाल बागड़ी, निवासी मोहनी रोड, निकट ग्रीन फील्ड स्कूल, डालनवाला, उम्र करीब 26 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। घटना में अन्य घायल रोहित उर्फ भोली पुत्र स्वर्गीय कमल तथा कमला देवी पत्नी स्वर्गीय कमल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक गौरव, नितिन कुमार का भांजा है।
घटना के संबंध में वादी श्री करण कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री चमनलाल, निवासी मोहन रोड, नियर सनराइज स्कूल, रायपुर, देहरादून द्वारा दी गई लिखित तहरीर पर थाना रायपुर पर *मु0अ0सं0 467/2026 धारा 103(1), 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS)* बनाम नितिन कुमार (मृतक का मामा), रोहित (नितिन का पुत्र) के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा हत्या की घटना को अंजाम देने वाले 03 अभियुक्तों (1) नितिन कुमार (2) रोहित कुमार तथा (3) कविता पत्नी नितिन को गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ विवरण -*
पूछताछ में अभियुक्त नितिन कुमार द्वारा बताया कि उनकी माता जी की मृत्यु के बाद उनके अधोईवाला स्थित घर में एक कमरा उनकी बहन गुड्डी को दिया गया था, जिस कारण उनका अपनी बहन व भांजे गौरव से विवाद चल रहा था। दिनांक 09/11/2026 को उनकी बहन के पुत्र गौरव तथा मटरू, भोली व कमला से उनका फिर से विवाद हो गया, इस दौरान आवेश में आकर उसने और उसके पुत्र रोहित तथा परिवारजनों ने गौरव व उसके साथियों पर घर में रखे चाकू व खुखरी से हमला कर दिया, जिसमें गौरव गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू व खुखरी को बरामद किया गया।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त -*
(1) नितिन कुमार पुत्र दर्शन लाल, निवासी तरला अधोईवाला, मदरसे के पास, मस्जिद के पीछे, रायपुर, देहरादून, उम्र 44 वर्ष
(2) रोहित कुमार पुत्र नितिन कुमार, निवासी उपरोक्त, उम्र 21वर्ष,
(3)- कविता पत्नी नितिन समस्त निवासी उपरोक्त, उम्र 40 वर्ष
*बरामदगी -*
घटना में प्रयुक्त 01 चाकू व 01 खुखरी।
*पुलिस टीम*
1- उoनिo संजीत कुमार, थानाध्यक्ष रायपुर
2-वoउoनिo भरत सिंह रावत
3-उoनिo प्रवीण पुंडीर,चौकी प्रभारी बालावाला
4-उoनिo विकसित पंवार चौकी प्रभारी मयूर विहार
5-उoनिo दीपक पंवार, चौकी प्रभारी माल देवता
6-उoनिo नरेन्द्र बिष्ट
7-उoनिo दीपक द्विवेदी
8-उoनिo पूनम खत्री
9-हेo काo दीपप्रकाश
10-काo कमलेश सजवान
11-काo मुकेश कण्डारी
12-काo मनोज
13-मoकाo अंशुरानी

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निकायों के विकास हेतु ₹36 करोड़ की सौगातों के लिए निकाय प्रकोष्ठ ने जताया आभार: सचिन गुप्ता
रायपुर थाना क्षेत्र के आधोई वाला मे दीवार को लेकर ख़ूनी संघर्ष मे एक क़ी मौत, पुलिस ने मामले मे तहरीर लेकर कार्यवाही क़ी शुरू.!
नैनीताल पुलिस ने आपरेशन प्रहार के तहत क़ी बड़ी कार्यवाही, अदालत के आदेश पर 18 वारंटीयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल.!