November 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नगर निकायों के विकास हेतु ₹36 करोड़ की सौगातों के लिए निकाय प्रकोष्ठ ने जताया आभार: सचिन गुप्ता

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश संयोजक (निकाय प्रकोष्ठ) सचिन गुप्ता ने योगनगरी ऋषिकेश में प्रदेश के चार जनपदों के नौ नगर निकायों में रजत जयंती पार्कों के लोकार्पण और ₹36 करोड़ की लागत से सात महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का सहृदय आभार व्यक्त किया है। श्री सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कदम विशेष रूप से देहरादून सहित पूरे प्रदेश के शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रेस को जारी एक बयान में निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सचिन गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के सभी नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और उच्च स्तरीय नागरिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। ऋषिकेश से देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपद के निकायों को मिली सौगातें इसी विजन का हिस्सा हैं।

श्री गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में धामी सरकार द्वारा शहरी क्षेत्रों में बेहतर सड़क एवं ड्रेनेज व्यवस्था, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management), सीवरेज व्यवस्था, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था (Modern Lighting) पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की धामी सरकार के डबल इंजन के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है।

भाजपा निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के इन प्रयासों से प्रदेश का प्रत्येक नगर निकाय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में सक्षम बन रहा है। आने वाले समय में उत्तराखंड के शहर विकास के साथ-साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की पूरे देश में एक नई मिसाल बनेंगे। इस जनकल्याणकारी और विकासोन्मुखी विजन के लिए संपूर्ण निकाय प्रकोष्ठ और प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री जी की आभारी है।

Share