November 10, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कलयुगी बेटे ने अपने पिता को उतारा मौत के घाट,छोटी सी बात से नाराज होकर बाप को घोप दिया था चाकू.!

 

आज क़ी भाग दौड़ वाली जिंदगी मे युवाओं मे बर्दास्त क़ी सीमा बिलकुल निम्न स्तर पर पहुंच गई है आज का युवा जरा जरा सी बात पर अपना आपा खो देता है जिसका नतीजा उसको अपना पूरा जीवन जेल क़ी सलाखों के पीछे निकलकर भुगतना पड़ता है इसी तरह का एक ममला देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र मे आया है जहां थाना कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई क़ी चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता को चाकू मार दिया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना पर आईटी पार्क चौकी इंचार्ज प्रवेश रावत मय हमराह विशाल और चीता के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे व गंभीर रूप से घायल मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया। जहाँ दौराने उपचार डॉक्टरो द्वारा घायल उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। प्रारंभिक जांच व आसपास के लोगों के बयानों के आधार पर यह प्रकाश में आया कि नितिन राणा पुत्र मदन राणा निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष का आज किसी बात को लेकर उसका अपने पिता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया जिस पर अभियुक्त द्वारा अपने पिता मदन राणा पर चाकू से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यु हो गई। मौके से पुलिस टीम द्वारा आरोपी नितिन को हिरासत में लिया गया। शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

*विवरण अभियुक्त :* नितिन राणा पुत्र मदन राणा निवासी : चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर

You may have missed

Share