
देहरादून कल रात्रि मे प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी वैभव कुमार, उप प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून उदय गौड़ एवं वन क्षेत्राधिकारी रायपुर रेंज राकेश नेगी के नेतृत्व में 40 वन कर्मियों की टीम ने रायपुर रेंज के अंतर्गत बिष्ट गांव, पुरकुल गांव, सिंघली सलान गांव आईटी पार्क, चिडोवाली कैनाल रोड आदि क्षेत्रों में गश्त की गयी एवं सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान वन विभाग द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में गुलदार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों से गुलदार की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गयी किन्तु गुलदार की उपस्थिति के कोई भी प्रमाण नहीं मिले।

गौरतलब है कि 15 जनवरी को गुलदार द्वारा किये गये हमले के बाद से आज तक गुलदार की उपस्थिति के कही भी कोई भी प्रमाण नही मिले है।सर्च अभियान मे जुटी टीम नू गुलदार से सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों से बातचीत की गयी एवं जागरूक किया गया। स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग की टीम के त्वरित रिस्पान्स की सराहना तो की ही गई साथ ही साथ सर्च अभियान मे लगे अधिकारीयो और कर्मचारियो का आभार जताया। प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में रिस्पना नदी के आस-पास बसी बस्तियों, कॉलोनियों, अपार्टमेन्ट एवं घरों के आस-पास कॉम्बिंग की गयी एवं स्कूलों में जाकर बच्चों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया एवं जागरूकता संबंधी पोस्टर लगाये गये। दोपहर बाद उक्त टीमों के द्वारा आईटी पार्क, डाण्डा लखौण्ड, काठबंगला पुरूकुल आदि क्षेत्रों में गश्त की गयी एवं सर्च अभियान चलाया गया। उक्त टीम द्वारा गुलदार पकडने हेतु लगाये गये पिंजरों एवं ट्रैप कैमरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पशुचिकित्साधिकारी डा० दिप्ती अरोड़ा एवं डा० प्रदीप मिश्रा भी मौजूद थे। साथ ही पशुचिकित्साधिकारी डा० दिप्ती अरोडा अपनी टीम के साथ आईटी पार्क, डाण्डा लखौण्ड क्षेत्र में एवं पशुचिकित्साधिकारी डा० प्रदीप मिश्रा पुरूकुल, सिंधली क्षेत्र में अपनी टीम के साथ गुलदार को ट्रैक्यूलाईज कर पकड़ने के लिए तैनात है एवं निरन्तर कार्य कर रहे हैं।


More Stories
सहारनपुर क़ी क़ुतुबशेर पुलिस ने बाइक चोरी क़ी घटना का किया खुलासा, पुलिस को आरोपी के कब्ज़े से चोरी क़ी मोटर साईकिल हुई बरामद.!
खुर्रम भाई के खेल निराले, सहारनपुर मे बेचता है फल फ़्रूट और देहरादून मे बेचता है अवैध स्मैक,
पौड़ी क़ी कोटद्वार पुलिस ने माता पिता क़ी डांट से नाराज़ होकर निकली युवती को कुछ घंटो मे ही जम्बू से किया बरामद.!