
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफियाओं एवं अधिकारियों की मिली भगत के चलते प्रदेश की करोड़ों-अरबों रुपए की वन संपदा लूटी जा रही है, लेकिन इन सबसे बेखबर वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल गहरी निंद्रा में हैं |वन मंत्री के इस निकम्मेपन की वजह से सरकार को प्रतिमाह करोड़ों रुपए की चपत लग रही है | प्रदेश के अधिकांश विधायक/ मंत्री अपने गुर्गों के माध्यम से इस काले सोने के कारोबार में रात दिन व्यस्त हैं | यह भी संभव है कि वन मंत्री पर इनका गहरा दबाव हो | वन मंत्री का अधिकारियों पर दबाव न होने के चलते इस काले कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है l नेगी ने कहा कि प्रदेश के उपखनिज एवं बहुमूल्य खनिजों से जो राजस्व सरकार को प्राप्त होना चाहिए था, उसका 20 फ़ीसदी भी सरकार को नहीं मिल पा रहा है | इस खेल में माफिया- अधिकारी रातों-रात लखपति बन रहे हैं | नेगी ने तंज कसते हुए कहा कि कम राजस्व वसूली के चलते सरकार को अपने कीमती उपहारों की नीलामी करने तक करने की नौबतन आन पड़ी है |नेगी ने कहा कि नदियों का सीना पूरी रात चीरा रहा है तथा परिवहन की जा रही उक्त अवैध उप खनिज को जंगलात चेक पोस्टों पर रोकने/ पूछने वाला कोई नहीं है, सिर्फ खाना पूर्ति कर अपने हित साधे जा रहे हैं |प्रदेश में हो रहे इस काले कारोबार से सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है | पत्रकार वार्ता में- मो. असद एवं प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे |

More Stories
वैश्विक संकट के बीच राष्ट्रहित में एसएसपी नैनीताल मंजुनाथ टीसी की अनूठी पहल,ईंधन संरक्षण का दिया संदेश, बड़े वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी नैनीताल,आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील !
सब-रजिस्ट्रार कार्यालय विकासनगर में डीएम सविन बंसल का औचक निरीक्षण; निरिक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताओं का हुआ बड़ा खुलासा, उप निबंधक विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को भेजी संस्तुति !
देहरादून की ANTF टीम ने शातिर नशा तस्कर दिलशाद को किया गिरफ्तार, टीम ने आरोपी के कब्ज़े से भारी मात्रा मे नशे की गोलियां और केप्सूल किये बरामद,पकड़ा गया आरोपी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बना रहा था नशे का शिकार !