गोपेश्वर (चमोली)। भारत निर्वाचन आयोग के व्यय प्रेक्षक मनदीप पंवार की अध्यक्षता में गुरूवार को चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के निर्वाचन व्यय लेखा का दूसरी बार मिलान किया गया। जिसमें सभी प्रत्याशियों के चुनाव खर्चे से संबंधित वाउचर एवं निर्वाचन बैंक खाता, विवरण पत्र आदि का मिलान लेखा टीम के रिकार्ड से किया गया।
लेखा टीम की ओर से साक्ष्यों और निर्धारित रेट चार्ट के आधार पर सभी प्रत्याशियों का चुनाव खर्चे का शैडो रजिस्टर तैयार किया गया है। निर्वाचन के दौरान तीन बार प्रत्याशियों के खर्चे का मिलान शैडो रजिस्टर से किया जाता है। जिसमें से दूसरी बार गुरुवार को किया गया। इस दौरान व्यय प्रेक्षक ने राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों तथा लेखा टीम के सदस्यों को निर्वाचन व्यय निगरानी और रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी व्यय मामूर जहां, सहायक व्यय प्रेक्षक हनी दहिया, प्रभारी अधिकारी लेखा दल असलम सिद्दीकी तथा राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी, एजेंट आदि मौजूद थे।

More Stories
सतपाल महाराज ने की केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट,नल जल मित्रों को मनरेगा के माध्यम से अनुमन्य मजदूरी उपलब्ध कराने का किया अनुरोध.!
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!