
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से सचिवालय में उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने मुलाकात की।
उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के सदस्यों ने एसीएस श्रीमती राधा रतूड़ी को अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। अपर मुख्य सचिव ने बेरोजगार संघ से जुड़े सभी युवाओं को आश्वासन दिया किया कि राज्य सरकार एवं प्रशासन उनकी सभी समस्याओं के समाधान के हेतु गम्भीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा युवाओं पर चल रहे मुकद्मों को वापस लेने के निर्देश दिए गए है, जिस पर जल्द ही विधिवत् कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी को आख्या हेतु निर्देशित कर दिया गया है।
इस अवसर पर अपर सचिव कार्मिक अतर सिंह, उत्तराखण्ड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार, राम कंडवाल, सुरेश सिंह तथा नितिन दत्त उपस्थित थे।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश