उतराखंड की मित्र पुलिस समय समय पर अपनी मित्रता की मिसाल पेश करने से नही चूकती इस बार टिहरी पुलिस एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक मे फंसे ड्राईवर की टूटती सांसों का सहारा बनी है तपोवन बाई पास की सडक पर एक पलटा गया था ट्रक का ड्राइवर ट्रक के अंदर बुरी तरह से फंस गथा था जिसे ट्रैफिक पुलिस ने घंटो की मशक्कत के बाद बाहर निकाला आपको बता दे कि कल समय 18:00 बजे बाबू पुत्र जाकिर अहमद निवासी मुंडिया बाजपुर उधम सिंह नगर उम्र 24 वर्ष अपने ट्रक संख्य UK04CB 5202 को लेकर ऋषिकेश से रुद्रप्रयाग जा रहा था।जो कि अचानक अनियंत्रित होकर तपोवन बाईपास पर पलट गया है चालक ट्रक के अंदर घायल पड़ा था चालक को टिहरी की ट्रैफिक पुलिस बहुत मस्सकत करने के बाद ड्राइवर को बाहर निकाला स्थानीय लोगो का कहना है कि अगर *ट्रैफिक पुलिस* समय से नहीं पहुंचती तो घायल व्यक्ति दम तोड़ सकता था, लेकिन समय रहते हुए ट्रैफिक पुलिस ने उसे बाहर निकाला और *फर्स्ट एड* दिया गया इसके बाद वह होश में आया ।
तदोपरान्त एंबुलेंस को बुलाकर चालक को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया । तथा पुलिस के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को भी सुचारू चलाया गया।
बचावा दल टीम।
Tsi- अनिल सिंह नेगी ।
Ct चालक-सुरेंद्र सिंह ।
Ct-गणेश कुमार ।
Hg-1109 प्रकाश आर्य ।

More Stories
मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील, सुवाखोली और किंगरेट पिक्चर पैलेस मार्ग पर प्रवर्तन कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों को बताया “देवभूमि के आरोग्य प्रहरी”, सेवा भावना को किया नमन, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर उत्तराखंड सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की तैयारियां परखीं, यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल, मुख्यमंत्री करेंगे माॅक ड्रिल का निरीक्षण