
प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा के शुरुआती दिवसों में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ है। ऐसे में श्रद्धालुगण अपने अनुभव लेकर जा रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया केदारनाथ धाम में घटित हुआ, पुलिस संचार व्यवस्थाओं की ड्यूटी में नियुक्त उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार चरण सिंह के पास किसी ईमानदार व्यक्ति द्वारा एक कहीं पर गिरा हुआ पर्स लाकर दिया जिसमें कि कुछ रुपये थे परन्तु पर्स धारक का कोई नाम पता की तस्दीक करने वाला दस्तावेज नहीं था। इत्तेफाक की बात केवल इतनी थी कि इस पर्स में सोनप्रयाग स्थित होटल का विजिटिंग कार्ड था, जहां पर कि ये यात्री रुके होंगे। इस विजिटिंग कार्ड से सम्बन्धित होटल प्रबन्धन से वार्ता की गयी तथा इनके होटल में रुके यात्रियों का विवरण मांगा गया। पुलिस दूरसंचार के अन्य सहयोगियों ने इन यात्रियों से सम्पर्क साधा, जिनसे वार्ता होती थी, सभी ने अपना पर्स नहीं खोने के बारे में बताया। ऐसा करते-करते एक महिला यात्री ने बताया कि उनका पर्स न जाने कहां खोया है, उन्होने पर्स का हुलिया वगैरह बताया तो इस पर्स से मिलता जुलता होना पाया गया। इन महिला यात्री द्वारा बताया गया कि वे लोग फिलहाल केदारनाथ से बद्रीनाथ की यात्रा पर जा रहे हैं, अगर सम्भव हो सके तो कैसे भी करके हमारा पर्स दिला दीजिए। पुलिस दूरसंचार की टीम ने आश्वस्त किया कि वे बेफिक्र होकर अपनी यात्रा पूरी करें तथा वापसी में रुद्रप्रयाग में पर्स लौटा दिया जायेगा। निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रमोद पेटवाल द्वारा उक्त पर्स केदारनाथ से नीचे मंगवाया गया तथा आज इन यात्रियों के ग्रुप के बद्रीनाथ से वापस आने पर पुलिस कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग में इन यात्री का पर्स वापस किया गया। अपना पर्स सकुशल वापस पाकर पुणे की मंदाकिनी सुरेश खेरकर और उनके सह यात्रियों ने पुलिस टीम का आभार प्रकट कर अपने गन्तव्य के लिए प्रस्थान किया गया है।

More Stories
सिटी फॉरेस्ट पार्क मे मना 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य सचिव आनंद वर्धन और mdda उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारियो ने किया प्रतिभाग.!
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!