देहरादून
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरूवार को सचिवालय में चारधार यात्रा मार्गों के मानसून सीजन से पहले दुरूस्तीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग, बीआरओ, एनएचएआई एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित हुयी।
मुख्य सचिव ने कहा कि चारधाम यात्रा को सरल एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों के अंतर्गत मानसून सीजन से पहले भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों का ट्रीटमेंट कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए सभी कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्गों में जहां भी बोटलनेक्स हैं, उनका सुधारीकरण करते हुए आवश्यक उपकरणों एवं मशीनों की संख्या को बढ़ाया जाए।
इस अवसर पर डीजी बीआरओ ले.ज. हरपाल सिंह, सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एनएचएआई एवं टीएचडीसी के वरिष्ठ अधिकारी सहित उत्तरकाशी, टिहरी एवं चमोली जनपद के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
सिटी फॉरेस्ट पार्क मे मना 12 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे मुख्य सचिव आनंद वर्धन और mdda उपाध्यक्ष बंसीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारियो ने किया प्रतिभाग.!
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!