
बसंत विहार थाना क्षेत्र में धर्म प्रचार और कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और एक संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।तहरीर के अनुसार, कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं सीतापुरी (निवासी बनियावाला) और सुमित्रा (निवासी कांवली गांव) घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन भी दे रही थीं। इस गतिविधि की सूचना स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता इंद्रजीत को दी, जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।
मौके पर पहुंचने पर दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थीं। इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थीं। बाद में पुलिस ने विकास मॉल क्षेत्र से दोनों महिलाओं को अपने साथ लेकर बसंत विहार थाने पहुंचाया।कुलदीप स्वेडिया (संस्थापक अध्यक्ष, वीर सावरकर संगठन) ने तहरीर में मांग की है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

More Stories
म्यूल अकाउंट के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
4 साल से फरार 50 हजार रु० के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार
एसएसपी दून के निर्देशों पर फिर चली दून पुलिस की पाठशाला, *छात्राओं के बीच पहुँचकर पुलिस में उन्हें साइबर व महिला अपराधों के प्रति किया जागरूक