
उधमसिंह नगर के रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी में नशा तस्करों ने एंटी नारकोटिक्स टास्ट फोर्स (एएनटीएफ) व एसओजी पर पथराव कर दिया घटना उस वक़्त हुई जब टीम ने एक बड़े स्मैक के कारोबारी को दबिश के बाद गिरफ्तार कर लिया था जब टीम आरोपी नाज़िम को पकड़ कर वापस लौट रही थी तो छतों से महिलाओं व पुरुषों ने पथराव किया। लोगो के हुजूम ने टीम के उप्पर ईंट व कुर्सियां फेंकी फेंक कर जबरदस्त हमला किया अचानक से हुए इस हमले मे सिपाही भुवन पांडेय घायल हो गया जिसके सिर पर ईंट लगने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी है। मंगलवार को सुभाष कॉलोनी, खेड़ा समेत शहर के कई इलाकों में आरएएफ और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।एसएसपी.उधमसिंह नगर मणि कांत मिश्रा ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों मे फ्लैग मार्च निकला फिलहाल पुलिस मौके की नजाकत को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है !

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!