ऋषिकेश घाट पर गंगा जी मे डूब रहे व्यक्ति के लिए देहरादून पुलिस देवदूत बन कर सामने आई जब गंगा जी के तेज बहाव में बह रहे व्यक्ति को पुलिस ऋषिकेश पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नाजुक हालत मे बाहर निकालकर युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए सी0पी0आर0 देकर उसकी जान बचाने का काम किया प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिवेणी घाट पर एक व्यक्ति प्रांजल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी भनियावाला देहरादून गंगाजी में स्नान करने के दौरान गंगा जी के तेज बहाव में बहकर डूबने लगा, जिसे देखकर त्रिवेणी घाट में मौजूद लोगो द्वारा इसकी सूचना पुलिस कर्मियों को दी गयी। मौके पर त्रिवेणी घाट चौकी, जल पुलिस एंव आपदा राहत दल के पुलिस जवानों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आपदा राहत उपकरणो के साथ परस्पर समन्वय स्थापित कर कड़ी मेहनत / मशक्कत के बाद उक्त व्यक्ति को 72 सीढ़ी के नजदीक गंगा जी के तेज बहाव से बाहर निकला गया। गंगाजी की तेज बहाव में काफी दूर तक बह जाने के कारण उक्त व्यक्ति की श्वास और धड़कन बहुत ही धीमी चल रही थी, जिस पर बचाव दल द्वारा पूर्ण धैर्य का परिचय देते हुए एम्बुलेंस के आऩे तक मौके पर ही उक्त व्यक्ति को सी0पी0आर0 देते हुए अथक प्रयासो के बाद होश में लाया गया तथा एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही की मौके पर मौजूद लोगों द्वारा प्रशंसा की गई।
*बचाव दल :-*
1- का० हरीश कुमार, आपदा राहत दल 40 बटालियन हरिद्वार
2- का० संतराम, आपदा राहत दल 40 बटालियन हरिद्वार
3- का० अऩिल कुमार, आपदा राहत दल 40 बटालियन हरिद्वार
4- गोताखोर विनोद सेमवाल, जल पुलिस
5.- का० भुवन चन्द्र, चौकी त्रिवेणी घाट

More Stories
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग ने चलाया सघन चेकिंग अभियान,चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 2209 वाहनों का किया चालान, नियम कायदो को ताक पर रखने वाले 157 वाहनों को किया बंद.!