पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित गंगा भोगपुर के वनंत्रा रिजॉर्ट में कार्य करने वाली अंकिता भंडारी (19) के गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। अंकिता गंगा भोगपुर स्थित रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट पद पर काम कर रही थी। वह 18 सितंबर को रिसॉर्ट से ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। पुलिस ने बताया रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य और उसके दो साथियों ने मिलकर अंकिता को रिजॉर्ट से कुछ दूरी पर ले जाकर चीला शक्ति नहर में फेंक दिया था । इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगो का गुस्सा भडक गया और सैकड़ो लोगो ने पुलकित आर्य के रिसोर्ट पर पहुच कर तोडफोड कर दी मामले की नजाकत को समझते हुए उत्तराखण्ड के मुख्यमत्री ने पुलकित के अवैध रिसोर्ट पर आधी रात को ही बुलडोजर फिरवा कर एक नई नजीर पेश की साथ ही अंकिता के शव की जल्द तालाशी के आदेश जारी कर दिये जिसके बाद अंकिता के शव को SDRFकी टीम ने बडी मशकत के बाद नहर से बरामद लिया गौरतलब है कि, ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूँ, पौड़ी गढ़वाल निवासी 19 वर्षीय अंकिता भण्डारी ने 28 अगस्त को ही गंगाभोगपुर स्थित रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट पद पर ज्वाइनिंग की थी। लेकिन युवती को ज्वाइन किए हुए एक महीने का वक्त भी नहीं बीता था कि, वो 18 सितंबर को रिसॉर्ट से ही रहस्यमय तरीके से लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने राजस्व पुलिस में इस मामले की गुमशुदगी भी कराई थी।
पुलिस ने बताया कि, गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल द्वारा उपरोक्त मुकदमा गुरुवार 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर मुख्य अभियुक्त वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित, मैनेजर अंकित सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर केस वर्कआउट कर दिया। बता दें कि, वनंत्रा रिजॉर्ट का मालिका पुलकित आर्य पूर्व राज्य मंत्री भाजपा विनोद आर्य का बेटा है।इस घटना की तह तक जाने के लिए मुख्यमत्री ने STF को जांच करने की जिम्मेदारी सौप दी ये जानकारी खुद पुष्कर सिंह धामी ने अपने ट्विटर हैडल से दी


More Stories
मुज़फ्फरनगर क़ी खालापार पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, पकड़ा गया आरोपी तमंचे के दम पर किसी घटना को देना चाहता था अंजाम, पुलिस ने आरोपी के मंसूबो पर पानी फैरते हुए आरोपी को पंहुचा दिया हवालत.!
अबकी बार- एक करोड़ पार’ के स्लोगन के साथ आज से प्रारंभ हुआ विहिप का त्रैवार्षिक हित चिंतक अभियान,गुरु ग्राम में अर्जुन अवार्डी निशाने बाज अभिषेक वर्मा बने प्रथम हित चिंतक;15 दिवसीय इस अभियान विश्व हिन्दू परिषद देश के हर मत-पंथ-संप्रदाय के एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को जोड़ेंगे का है लक्ष्य : डॉ सुरेन्द्र जैन*
देहरादून क़ी विकासनगऱ पुलिस के शिकजे मे फंसे तीन शातिर अपराधी,पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी धरदार खुखरियों के दम पर किसी घटना को देना चाह रहे थे अंजाम, पुलिस क़ी चौकसी के चलते आरोपियों के मंसूबो पर फिर गया पानी.!