देहरादून
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय स्थित कार्यालय में उत्तराखण्ड के वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वित्त सचिव का पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारियों ने वित्त सचिव से प्रदेश के विभिन्न निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि वित्त सचिव के नेतृत्व में कर्मचारियों से संबंधित वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों का समयबद्ध और सकारात्मक समाधान सुनिश्चित होगा। साथ ही उन्होंने राज्य के समग्र विकास एवं निगमों की कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सहयोग का भरोसा भी जताया।
वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय योगदान दें।
शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी, अजयकान्त, इं. जयपाल सिंह चौहान, बुद्धि सिंह रावत, सुनील पुण्डीर, दलीप रावत, विमल भण्डारी, ललित शर्मा सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

More Stories
आज देहरादून मे भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से मां लक्ष्मी की भव्य महाआरती का होगा भव्य आयोजन,. मुंबई से आएंगे कई जाने माने नाम, दीपदान और कुलदेवी माँ लक्ष्मी क़ी भव्य आरती से गूंजेगा सैफरन लीफ का मैदान.!
अपराधियों पर नकेल कसने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने को एसएसपी अजय गणपति सख्त,एसएसपी ने मासिक अपराध गोष्ठी में दिए कड़े निर्देश,एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मीयों को किया सम्मानित, शिथिलता बरतने वालों के कसे पेंच,आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त, सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने पर जोर।.
राजधानी के एक निजी स्कूल मे ‘दास्तान-ए-वक़्त’ में दिखी इतिहास से आधुनिकता तक की झलक, नन्हे मुन्ने बच्चो ने दर्शकों को तालिया बज़ाने के लिए किया मजबूर.!