August 20, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

शिवसेना देहरादून ने मनाया उद्धव ठाकरे का 67वां जन्मदिन, गरीब बच्चो को बारिश से बचने के लिए सुंदर छाते किये वितरित.!

 

देहरादून। शिवसेना देहरादून इकाई द्वारा आज हिंदू हृदय सम्राट ब्रह्मलीन बाला साहेब जी ठाकरे के सुपुत्र, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिवसेना पक्ष प्रमुख आदरणीय “उद्धव साहेब जी ठाकरे “का 67 वा जन्मदिन समाज सेवा के माध्यम से धूमधाम से मनाया इस अवसर पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने साधू राम इंटर कॉलेज में स्कूली बच्चों को छाते वितरित किए। इस सेवा कार्य के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ समाज सेवा का संदेश भी दिया गया।शिवसेना उत्तराखंड प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि आज का दिन सभी शिवसैनिकों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि “उद्धव साहेब जी ठाकरे “सभी शिवसैनिकों के प्रिय नेता हैं और उनके जन्मदिन पर समाज सेवा के कार्य करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने का सर्वोत्तम माध्यम है।

कार्यक्रम के दौरान शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने “उद्धव साहब जी ठाकरे “के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाजहित के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर शिवसेना उप प्रमुख पंकज तायल, जिला प्रमुख अमित कर्णवाल, शिवम् गोयल, रोहित बेदी, मनमोहन साहनी, विजय गुलाटी, विकास मल्होत्रा, अक्षय महेंद्रू, फ़रीद अहमद, आदि उपस्थित रहे

You may have missed

Share