
आज एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल ने पुलिस लाईन चंबा, में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गोष्ठी के दौरान जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रभारियों की उपस्थिति में पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा कार्मिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश निर्गत किए गए। गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों, लंबित विवेचनाओं, कानून-व्यवस्था की स्थिति तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आवश्यक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में उत्कृष्ट, निष्ठावान एवं सराहनीय कार्य करने वाले 17 पुलिस कार्मिकों को “Employee of the Month” घोषित करते हुए उन्हें नगद पारितोषिक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्मिकों का मनोबल बढ़े एवं कार्य के प्रति और अधिक प्रेरणा मिले।
अपराध गोष्ठी में जारी किए गए प्रमुख दिशा-निर्देश :
🔹 सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 चोरियों पर प्रभावी अंकुश लगाने
हेतु मंदिरों एवं प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा अधिक से अधिक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
🔹 मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु NDPS Act के अंतर्गत सख्त एवं निरंतर कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
🔹 ड्रंकन ड्राइव, मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघनों तथा नशे के विरुद्ध निरोधात्मक एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
🔹 साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए साइबर सेल प्रभारी को साइबर अपराधों के त्वरित निस्तारण एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत प्रदान करने के आदेश दिए गए।
🔹 पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विभिन्न अभियानों के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।
🔹 C.M. हेल्पलाइन पोर्टल, सीनियर सिटीजन पोर्टल, अपनी सरकार पोर्टल आदि पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 लंबित विवेचनाओं, जांचों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के शीघ्र निस्तारण तथा माननीय न्यायालयों से निर्गत आदेशिकाओं की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने हेतु भी कड़े निर्देश दिए गए।
उपस्थित अधिकारीगण :
💥 मासिक अपराध गोष्ठी में जे0आर0 जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल,
श्रीमती ओशिन जोशी, क्षेत्राधिकारी टिहरी, सुरेन्द्र सिंह भंडारी, क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर, संजीवा कुमार, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) सहित जनपद मुख्यालय के समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
💥 अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया गया।

More Stories
अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने सहारनपुर से किया गिरफ्तार, 5 करोड़ क़ी रंगदरी और जान से मारने क़ी धमकी का लगा आरोप, उर्मिला सनावर अंकिता भंडारी मामले रही है काफ़ी चर्चित.!
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव हड़खोला स्थित श्री हरि चंद देवता मंदिर में की पूजा-अर्चना, मुख्यमंत्री ने अपने इष्टदेव से प्रदेश वासियो क़ी खुशहाली क़ी कि कामना, अपने बचपन क़ी मुँहबोली दादी से लिया आशीर्वाद !
STF की एंटी नारकोटिक्स कुमाऊँ यूनिट ने की बड़ी कार्रवाई, STF क़ी *किच्छा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में लगभग ₹35 लाख मूल्य की 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद, झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखण्ड में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में थे पकडे गए आरोपी,STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के सम्बन्ध में जुटाई जा रही है जानकारी।