
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
राजनीति जब सेवा से जुड़ती है तो उसका असर सीधे समाज के अंतिम व्यक्ति तक दिखाई देता है। भाजपा की प्रदेश मंत्री नेहा जोशी के जन्मदिवस पर मसूरी में यही दृश्य देखने को मिला, जब उनका जन्मदिन औपचारिक आयोजन न होकर सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। ठंड से जूझ रहे रिक्शा चालकों, गोल्फ कार्ट श्रमिकों और पटरी व्यवसायियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए 200 से अधिक कंबल वितरित किए गए, वहीं बारहकैंची बस्ती के बच्चों को जूस और मिष्ठान देकर खुशियां बांटी गईं।
भाजपा मसूरी मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम की शुरुआत शहीद स्थल झूलाघर से हुई, जहां रिक्शा और गोल्फ कार्ट श्रमिकों को कंबल वितरित किए गए। इसके बाद पिक्चर पैलेस–लंढौर रोड पर पटरी लगाने वाले छोटे दुकानदारों को भी ठंड से राहत पहुंचाई गई। कार्यक्रम का समापन बारहकैंची बस्ती में हुआ, जहां सौ से अधिक बच्चों को जूस और मिठाइयां वितरित कर उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने नेहा जोशी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “नेहा जोशी ने हमेशा राजनीति को सेवा का माध्यम माना है। उनका जन्मदिन जरूरतमंदों के साथ मनाना यही दर्शाता है कि भाजपा समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।” उन्होंने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “ठंड के इस मौसम में कंबल वितरण गरीब और मेहनतकश वर्ग के लिए बड़ी राहत है। नेहा जोशी और भाजपा नेतृत्व का मसूरी की गरीब जनता के प्रति हमेशा सहयोगात्मक रवैया रहा है।”
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खास उत्साह देखने को मिला। केक काटकर जन्मदिन मनाने के साथ-साथ सेवा कार्यों के जरिए सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश रावत, पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, सभासद पवन थलवाल, गौरी थपलियाल, विशाल खरोला, रणवीर कंडारी, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, सतीश ढोडियाल, जगजीत कुकरेजा, सुनील रतूड़ी, विजय बुटोला, जसोदा शर्मा, चमन नौटियाल, निर्मला अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार की श्यामपुर पुलिस ने पारिवारिक जमीनी विवाद में लड़ाई-झगड़ा करने के मामले में तीन सगे भाइयों को किया गिरफ्तार.!
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी के नेतृत्व मे छात्र प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री से की मुलाक़ात,बड़कोट महाविद्यालय को PG स्तर तक उच्चीकृत करने सहित रखी प्रमुख मांगें,शिक्षा मंत्री ने उचित मांगो को लेकर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन !
तेजी व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए दुर्घटना कारित करने वाले चालक को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त की लापरवाही से हुई दुर्घटना में एक युवती की हो गयी थी मृत्यु