
जनपद टिहरी गढ़वाल को नशा मुक्त बनाने एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर के नेतृत्व में कीर्तिनगर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख) बरामद की है।दिनांक 09 जुलाई, 2026 को कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा मलेथा बैरियर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा दोनों को रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से कुल 8.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्त बरामद स्मैक के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेते हुए दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में यह तथ्य सामने आया है कि दोनों अभियुक्त पहाड़ी क्षेत्रों में स्मैक की आपूर्ति कर युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस द्वारा अब इस पूरे नशा तस्करी नेटवर्क, सप्लाई चेन एवं इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस संबंध में मु0अ0सं0 25/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली कीर्तिनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अंकित डोभाल पुत्र राजेन्द्र प्रसाद डोभाल, उम्र 30 वर्ष, मूल निवासी ग्राम पांडववाला, पट्टी लोस्तु, तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवासी पंवार हॉस्टल, मेन बाजार, कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल।
2. रुद्र राणा पुत्र गम्भीर सिंह राणा, उम्र 23 वर्ष, मूल निवासी ग्राम सेमरपुर रतूड़ी, थाना एवं जनपद रुद्रप्रयाग, हाल निवासी सरकारी मकान, नगर निगम टाइप-2, नर्सरी रोड, श्रीनगर (गढ़वाल)।
बरामदगी
अभियुक्त अंकित डोभाल के कब्जे से 5.17 ग्राम अवैध स्मैक।
अभियुक्त रुद्र राणा के कब्जे से 3.78 ग्राम अवैध स्मैक।
➡️ कुल बरामदगी: 8.95 ग्राम अवैध स्मैक (अनुमानित कीमत लगभग ₹3 लाख)।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 कुंवर राम आर्य
अपर उ0नि0 पंकज घनसाला
हे0का0 नरेश राजवंशी
का0 प्रवेश पालियाल
एसएसपी टिहरी गढ़वाल का संदेश
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आमजन से भी अपील है कि नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस या मानस पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबर 1933 पर जानकारी दें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

More Stories
परिवहन आयुक्त कार्यालय मे एक दिनी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन,कार्यक्रम मे प्रशिक्षुओ को सड़क सुरक्षा एवं क्रैश इनवेस्टीगेशन विषय को लेकर दिया प्रशिक्षण !
देहरादून की प्रेमनगर पुलिस ने एटीएम तोड़ने वाले शातिर चोर को किया गिरफ्तार,पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से ए टी एम तोड़ने के औजार किये बरामद.!
एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में ऊधमसिंहनगर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई, पोक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मुख्य आरोपी विधि विवादित किशोर को भी लिया संरक्षण में!