
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
दिनांक 09/07/2026 की रात्रि को बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की निगरानी टीम के द्वारा फ़ोन के माध्यम से थाना प्रेमनगर को सूचना दी गयी कि उनके प्रेम नगर स्थित एटीएम में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी का प्रयास किया जा रहा है। उक्त सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा, मौके पर प्रेमनगर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एटीएम में एक व्यक्ति अंदर घुसा हुआ था, जिसे पुलिस टीम द्वारा चैक किया गया तो उक्त व्यक्ति के पास से एक अवैध चाकू व एक आलानकब बरामद हुआ, जिससे वह एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा था। मौके पर अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम सुमित थापा तथा चोरी की नीयत से उक्त एटीएम में आना बताया गया। पुलिस द्वारा मौके से उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली प्रेम नगर पर मु0अ0सं0- 131/26 धारा 303(2)/334(1)/324(4)/62 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह ओला टैक्सी चलाने का काम करता है तथा नशे का आदी है। अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा था, इससे पूर्व उसके द्वारा आईसीआईसीआई के एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया गया था पर वह उसमें सफल नहीं हो पाया तथा घटना को अंजाम देने की फिराक में बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के एटीएम में आ गया, जहां वह अपने पास रखें आलानकब से एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें से कैश चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :*
सुमित थापा पुत्र श्याम सिंह थापा निवासी गुरु नानक स्कूल वाली रोड, सनातन मंदिर, प्रेम नगर, देहरादून, उम्र -22 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 01 अवैध चाकू
2- घटना में प्रयुक्त आला नकब
3- घटना के समय पहनी रेनकोट
*पुलिस टीम :-*
1- उ०नि० जैनेंद्र सिंह
2- कां० कैलाश
3- कां० राजेश
4- कां० दिनेश

More Stories
उधमसिंह नगर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का दो दिनों मे ही कर दिया खुलासा, नाबालिक लड़के के प्यार मे पड़कर पत्नी ने ही रच दीं थी हत्या की साजिश, पुलिस ने मृतक की पत्नी को किया गिरफ्तार, हत्या मे शामिल दोनों नाबालिकों को भी लिया हिरासत मे.!
24वीं उत्तराखण्ड प्रादेशिक अन्तर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस बॉक्सिंग, कुश्ती, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म कुश्ती प्रतियोगिता ’’ में नैनीताल पुलिस टीम का रहा शानदार प्रदर्शन”,महिला बॉक्सिंग टीम ने प्राप्त किया तृतीय स्थान, सभी इवेंट्स में खिलाड़ी रहे टॉप 02 स्थानों पर.एसएसपी नैनीताल ने दीं विजेता टीम को बधाई !
आयोग की पहल पर सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का खाका हुआ तैयार,सफाई कर्मचारियों के नए स्थायी पद सृजित करने, रिक्त पदों पर भर्ती, 10 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके कार्मिकों के विनियमितीकरण और कल्याण कोष की स्थापना पर हुई चर्चा.!