विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
अदभ्य साहस का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 02 बहादुर बच्चों को एसएसपी दून ने सम्मानित किया है दोनों बच्चों ने डालनवाला क्षेत्र में ऑफिस के बाहर जल रहे दीये से पास बैठी महिला की जैकेट में लगी आग को अदम्य साहस व बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए आग को बुझाकर महिला की जान बचाई थी आपको बता दे की
दिनांक: 21-12-25 की रात्रि समय लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास स्थित एक आफिस के बाहर बैठी एक महिला की जैकेट में आफिस के बाहर जल रहे एक दिये से अचानक आग लग गई, मौके पर महिला के शरीर पर फैल रही आग को देखकर उसके पास से गुजर रहे दो बच्चों 01: प्रणवत सिंह पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी: 72 मोहिनी रोड, डालनवाला, उम्र 15 वर्ष तथा 02: दिवजोत सिंह पुत्र श्री कुलदीप सिंह निवासी उपरोक्त, उम्र 10 वर्ष के द्वारा बुद्धिमत्ता व साहस का परिचय देते हुए उक्त महिला के कपडों में लगी आग को बुझाया गया, जिससे उक्त महिला की जान बच सकी।
उक्त घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आज दिनांक: 14-01-26 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनो बहादुर बच्चो को सम्मानित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दोनो बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार लोगों को सहायता के लिये आगे आने हेतु प्रेरित किया गया।

More Stories
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में अस्पतालों, कोचिंग सेंटरों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश, चारधाम एवं हेमकुंट साहिब यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं की सुख-सुविधाओं का रखा जाए विशेष ध्यान