
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार)देहरादून
देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पैरोल को रिहाई समझने वाले आरोपी को पांच साल बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पकड़ा गया आरोपी पैरोल को जम्प कर विगत 05 वर्षों से फरार चल रहा था गिरफ्तार अभियुक्त धोखाधड़ी के आरोप मे जेल गया था लेकिन कोविड काल के दौरान अदालत के आदेश पर 90 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद अभियुक्त जिला कारागार में आत्म समर्पण न करते हुए फरार हो कर आज़द घूम रहा था आपको बता दे की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों वांछित/ईनामी/पैरोल पर रिहा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित करते हुए प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी के अभियोग में अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद जेल गया था, जिसे जिला कारागार देहरादून से कोविड के दौरान 90 दिवस के पैरोल पर रिहा किया गया था, अभियुक्त द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी न ही मां0 न्यायालय के समक्ष आत्मसमपर्ण किया गया और न ही विचाराधीन वाद में जमानत प्राप्त की गई।
अभियुक्त के लगातार फरार रहने पर मा० न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे, जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद को बल्लूपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार वारण्टी का नाम पता*
प्रवेश खंडूरी पुत्र श्रीधर प्रसाद निवासी थानो निकट टेलीफोन टावर रानी पोखरी देहरादून
*पुलिस टीम*
*(1)* अ0उ0नि0 गजेंद्र रावत
*(2)* कानि0 श्रीकांत ध्यानी
*(3)* कानि0 संदीप छाबड़ी

More Stories
रेस कोर्स मे युवक की हत्या कर शव को श्यामपुर रेत मे दबाया, दोस्तों ने नशे के चलते दोस्त की ले ली थी जान, पुलिस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी !
टिहरी की देवप्रयाग पुलिस ने तीन शातिर बाइक चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की गई मोटर साईकिल की बरामद,उत्तरप्रदेश के जिला बागपत के रहने वाले है तीनो किशोर आरोपी !
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ