देहरादून
होली के पावन अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी कैंट में सेना के जवानों से मुलाकात कर उनके साथ रंगोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने 127 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) के जवानों के साथ भी होली खेली और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने जवानों के उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके उपरान्त सैन्य क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर तैनात सैन्य जवानों को मिठाई खिलाई और उन्हें होली की बधाई दी।
काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि हमारे सैनिक विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं, जिससे देशवासी सुरक्षित और शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर पाते हैं। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर उनके साथ समय बिताना और उनका उत्साहवर्धन करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने भारतीय सेना में तैनात जवानों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली भाईचारे, प्रेम और समरसता का पर्व है, जो समाज को एकजुट रखने का संदेश देता है। मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी विभिन्न पर्वों में सैनिकों के बीच जाकर त्योहार मनाते हैं, जिससे हमारे वीर जवानों का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होता है।
इसके उपरांत मंत्री जोशी तिलक रोड स्थित आरएसएस कार्यालय में आयोजित होली उत्सव में भी शामिल हुए, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारियों और स्वयंसेवकों के साथ होली का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया।

More Stories
रोमियो बार मामला बनता जा रहा चर्चाओ का बाजार, बार को बंद करने खुद कप्तान लाठी लेकर पहुचे थे मौके पर,जन संघर्ष मोर्चा ने मामले को बड़े स्तर तक ले जाने की कही बात !
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिव समिति के बैठक का किया आयोजन, कुम्भ मेला वनाग्नि एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर दिये आवश्कत दिशा निर्देश !
देवभूमि के विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा मे श्रद्धालू बनकर पहुंच रहे बॉलीवुड के दिग्गज सितारे ,एसएसपी श्वेता चौबे की सक्रिय मॉनिटरिंग के बाद चारधाम यात्रा मे चल रहे सुचारु यातायात की बॉलीवुड स्टार ने की खुलकर तारीफ !