
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, नीहारिका तोमर के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजनमानस और पुलिस के बीच आपसी समन्वय तथा विश्वास को और अधिक प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से एक विशेष ‘जन-जागरुकता एवं रात्रि प्रवास’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गत रात्रि को चौकी दुर्गाधार पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोलू भन्नू में रात्रि प्रवास कर एक महत्वपूर्ण रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया।
इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य पुलिस को जनता के द्वार तक पहुँचाना और ग्रामीणों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझना है। बैठक के दौरान निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई और ग्रामीणों को जागरुक किया गया:
साइबर अपराध से बचाव: वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग और वित्तीय ठगी से बचने के तकनीकी उपाय साझा किए गए।
अनिवार्य सत्यापन: सुरक्षा की दृष्टि से गांव में रहने वाले बाहरी मजदूरों, फेरीवालों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
नशामुक्त देवभूमि अभियान: ‘नशामुक्त देवभूमि’ के संकल्प के तहत युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उन्हें सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध खड़े होने की शपथ दिलाई गई।
यातायात सुरक्षा: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु यातायात नियमों के पालन और हेलमेट व सीटबेल्ट की अनिवार्यता पर जोर दिया गया।
रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान, महिला मंगल दल के पदाधिकारी और ग्राम सभा के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल की स्थानीय जनता द्वारा काफी सराहना की जा रही है। पुलिस और जनता का यही आपसी सहयोग एक ‘अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज’ की आधारशिला है।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति