
अश्वनी गुप्त डोईवाला
डोईवाला, ब्रह्माकुमारी केन्द्र डोईवाला की बहनो ने पब्लिक इंटर कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियो को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की महत्ता को बताया।बहन बी के राधा ने कहा कि पर्व हमे एकदूसरे से जोडने का कार्य करते है।परमपिता परमेश्वर अपने सभी बच्चो को कष्टो से मुक्ति दिलाना चाहता है।हमे अपने व्यवहार मे धीरज को लाकर यह मानना चाहिए कि हमारे प्रत्येक कर्म का हिसाब अवश्य होगा।बहनो ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधानाचार्य नरेश कुमार वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अन्नू अग्रवाल,पुष्पा,अनुराधा के अलावा शिक्षक आलोक जोशी,अश्वनी गुप्ता,रतनेश कुमार,भुवनेश वर्मा,अनिता पाल,राधा गुप्ता आदि मौजूद थे।

More Stories
बीरोंखाल को मिली 440.4 लाख की सौगात, *सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर,. उत्तराखण्ड जलवायु अनूकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत हो रहें हैं करोड़ों के काम: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के साथ ही कुम्भ मेला-2027 तथा अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों के लिए ₹ 4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
सीएम धामी ने मुख्य सेवक सदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से किया संवाद, दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों से संवाद कर मुख्यमंत्री ने सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश