20 मई पूर्वाह्न को खुलेंगे श्री मदमहेश्वर धाम के कपाट।
उखीमठ/ रूद्रप्रयाग। द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली ने आज रविवार प्रात: को अन्य देव निशानों के साथ श्री राकेश्वरी मंदिर रांसी से गौंडार गांव रात्रि विश्राम को प्रस्थान किया। श्री राकेश्वरी मंदिर से श्रद्धालुओं ने समारोह पूर्वक श्री मदमहेश्वर जी की देवडोली को विदा किया। इस अवसर पर पुजारी टी गंगाधर लिंग,देवरा प्रभारी यदुवीर पुष्पवान, देवानंद गैरोला, डोली प्रभारी मनीष तिवारी, अवर सहायक दीपक पंवार सहित रांसी पंच गौंडार के हकहकूकधारी मौजूद रहे।
श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि मंदिर समिति के सेवादार एवं हक हकूकधारी देवडोली के साथ चल रहे हैऔर पैदल चलकर देवडोली कल सोमवार सुबह को श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी। कल सोमवार को ही 20 मई पूर्वाह्न 11.15 बजे( सवा ग्यारह बजे) श्री मदमहेश्वर जी के कपाट शीत काल हेतु दर्शनार्थ खुलेंगे।


More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 38 लोगों को हिरासत में लिया
उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री धामी के मुख्य सेवक के रूप में पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना सेवा पखवाड़ा, 3.5 हजार से अधिक लोगों ने उठाया जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ