बागेश्वर। रविवार को आपदा कण्ट्रोल रूम बागेश्वर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि तोली बगर मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। पिकअप वाहन कपकोट से ग्राम तोली की ओर जाते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप की सहायता से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर उक्त पिकअप वाहन तक पहुँच बनायी। चालक की मोके पर ही मृत्यु हो चुकी थी, SDRF टीम द्वारा चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतक व्यक्ति का नाम :-
भास्कर सिंह पुत्र खिलाफ सिंह उम्र 26
निवासी :- ग्राम तोली जिला बागेश्वर।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक