
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार। विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व में अधिक भीड़-भाड़ के दौरान कानून एवं शान्ति व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आज जनपद के लक्ष्मणझूला क्षेत्र के गरूड़चट्टी, बागखाला तिराहा, पीपलकोटी, जिला पंचायत पार्किग, टैक्सी यूनियन पार्किंग, मन्दिर परिसर आदि क्षेत्रों का स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और सुव्यवस्थित करने हेतु जिला पंचायत से समन्यव स्थापित कर नीलकण्ठ मन्दिर आने वाले शिवभक्तों की सुविधा हेतु बेहतर पार्किंग व्यवस्था बनाने, पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों के लिये पानी की व्यवस्था करने एवं पार्वती मन्दिर से नीलकण्ठ मन्दिर परिसर तक पैदल ढलान वाले रास्ते पर बीच-बीच में लकड़ी के और बैरियर लगाने हेतु क्षेत्राधिकारी श्रीनगर व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला को निर्देशित किया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का किया लोकार्पण, सफेद बाघ ‘तेजस’ के आने से देहरादून चिड़ियाघर में बढ़ेगा पर्यटकों का आकर्षण : मुख्यमंत्री
प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत जामुनवाला में जंगल के अन्दर कूडे के ढेर के पास मिला महिला का, हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच में जुटी पुलिस
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर यातायात नियमो के प्रति जागरूकता हेतु पुलिस ने चलाया अभियान, स्कूली छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को यातायात के नियमों का पालन करने तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट की उपयोगिता के संबंध में किया जागरूक