
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने थलीसैंण के बूंगीधार में बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग करते हुए विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान कैबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने बूंगीधार में 55 करोड़ रूपये की लागत से 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कई विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता विकास करना है, जिससे आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने वहां उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। कैबिनेट मंत्री ने विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किय गये प्रोडेक्ट व पहाड़ी उत्पादों को ओर बढ़ावा देने को कहा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने उज्जवला गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट लाभार्थियों को वितरण किए।उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों की स्थिति को लेकर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के आधे-अधूरे निर्माण कार्यों व भवनों के निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!