
उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा बृहस्पतिवार के दिन मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अलग-अलग जनपदों में सेवाएं दे रहे 32 उप निरीक्षकों के निरीक्षक पद पर प्रमोशन किए गए हैं। जिसमें 27 नागरिक पुलिस उप निरीक्षक व 05 अभिसूचना उप निरीक्षक शामिल हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निरीक्षकों के पद पर पदोन्नति आदेश पर शुक्रवार को एसटीएफ में नियुक्त उपनिरीक्षक विपिन बहुगुणा, जो एसटीएफ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ की भी जिम्मेदारी देख रहे हैं, को निरीक्षक पद पर स्टार लगाकर तरक्की प्रदान की गई है। एसटीएफ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा निरीक्षक पद पर पदोन्नत विपिन बहुगुणा को पुलिस उपाधीक्षक आर. बी. चमोला, अंकुश मिश्र एवं अन्य ऑफिसर्स की मौजूदगी में स्टार पहनाए गए।

More Stories
संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा* *आधुनिक तकनीक से आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई मजबूती- डीएम आशीष चौहान !
राहुल गाँधी पर जम कर बरसे सुबोध उनियाल,राहुल गाँधी को नीट पर सदन से भागने के बजाय बहस मे भाग लेने का दिया सुझाव, राहुल और कांग्रेस दोहरी राजनीति से खराब कर रहे माहौल-सुबोध उनियाल !
सुरक्षित और निरविघ्न कावड़ यात्रा संम्पन होने पर हरिद्वार पुलिस ने ली राहत की सांस, कावड़ मेले के बाद हरिद्वार मे लगा पुलिस के बड़े अधिकारियो का मेला, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पुलिस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित.!