
राजीव भार्गव (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखंड में इस बार मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं तपिश बढ़ा रही हैं, जिससे पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं, पहाड़ों में बारिश से मौसम सुहावना हो रहा है। उधर, उत्तरकाशी में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आए भीषण आंधी तूफान ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया था । आज मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी और टिहरी में बारिश की संभावना जताई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक,आज से उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरकाशी, देहरादून और टिहरी जनपदों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन के साथ झमाझम बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य के शेष सभी पर्वतीय जनपदों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बादल बरस सकते हैं। हरिद्वार और यूएस नगर के निवासियों को अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना से इंकार किया है

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित