देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं समृद्धि के प्रतीक पावन पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौमाता को फल एवं मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद लिया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। हमारी सनातन संस्कृति में गौमाता को पूजनीय स्थान प्राप्त है। गौसेवा हमारी परंपरा और संस्कारों का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा हमें प्रकृति, पर्यावरण और गौवंश के संरक्षण का संदेश देती है। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन पर्व पर गौसेवा और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लें।

More Stories
उत्तराखंड शासन में आज बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने व लड़ाई झगड़ा करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने स्व. सुंदरलाल पटवा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि