
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखंड सरकार ने NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा की है दोबारा परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवारों को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा देने का फ़ैसला किया है… उत्तराखंड के स्थायी निवासी अपना NEET (UG) 2026 का एडमिट कार्ड दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे…. यह सुविधा परीक्षा की तारीख से दो दिन पहले से लेकर परीक्षा के दो दिन बाद तक मान्य होगी…इस संबंध में, परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत ने उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को ज़रूरी आदेश जारी किए हैं… आदेश के अनुसार, यह सुविधा केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को मिलेगी और यह पूरी तरह से NEET (UG) 2026 के लिए जारी एडमिट कार्ड के आधार पर दी जाएगी…मुफ़्त यात्रा की सुविधा केवल उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा चलाई जाने वाली सामान्य श्रेणी की बसों और सबसे नज़दीकी परीक्षा केंद्र तक जाने वाले रूटों पर ही लागू होगी…

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित