
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
कोटद्वार, पौड़ी। विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा में यात्रियों की काफी संख्या में आने की सम्भावना है। पौड़ी पुलिस की तैयारियों को परखने के लिए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के श्रीनगर क्षेत्र में चारधाम यात्रा रुट कीर्तिनगर पुल से सिरोबगड़ व वैकल्पिक मार्ग पौड़ी चुंगी बुगाणी-खिर्सू का जायजा लेते हुये अधीनस्थ कार्मिकों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत कस्बा श्रीनगर महत्वपूर्ण क्षेत्र है। उन्होंने यहां पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु सभी कार्मिकों को तत्परता व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने व यात्रियों के साथ मधुर एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को श्रीनगर क्षेत्र में लगे सी.सी.टी.वी कैमरों को 24 घंटे थाने से भी मॉनेटरिंग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि यात्रियों की मदद हेतु सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर अस्थायी चौकियां व पुलिस पर्यटन सहायता केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें नियुक्त प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस कर्मी 24 घण्टे यात्रियों की सहायता हेतु तत्पर रहेंगे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर को नेशनल हाइवे पर मोटर मैकेनिक से जुड़े कारोबारियों को रिपेयर करने वाले वाहनों को एनएच पर अनावश्यक रूप से खड़ा न करने व सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आपदा प्रबन्धन के लिए एसडीआरएफ व जल पुलिस की टीमें नियुक्त की गयी है, जिनको आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्यवाही करने व अलर्ट रहने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही चारधाम यात्रा रूट अवरूद्ध होने पर वैकल्पिक मार्ग पौड़ी चुंगी श्रीनगर-बुगाणी- खिर्सू-खेड़ाखाल-खांकरा- रूद्रप्रयाग में पाई गई खामियों को सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित कर तुरंत दूर करने हेतु निर्देशित किया गया।

More Stories
नन्हे-मुन्ने बच्चों संग कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार और बच्चों को दिया स्नेह और आशीष,नन्हे हाथों से स्वयं तैयार की गई सुंदर राखियां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधीं राखी, बच्चों के स्नेह से अभिभूत हुए मंत्री गणेश जोशी.!
डीजीपी ने 1100 से अधिक स्कूलों के लगभग 1.75 लाख छात्रों से किया सीधा संवाद, साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया और AI के सुरक्षित उपयोग के दिए टिप्स,साइबर जागरुकता के प्रति छात्र-छात्राओं ने जोश और उत्साह से लिया भाग, दिखाई सक्रिय सहभागिता,विद्यार्थियों की मांग पर नियमित रूप से राजकीय स्कूलों में होगी साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति और सड़क सुरक्षा पर क्लास- DGP दीपम सेठ.!
स्कूली छात्राओं ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांधकर की दीर्द्यायु की कामना,एसएसपी दून ने बच्चों को उपहार देकर उनके उज्जवल भविष्य के लिए दिया अपना आशीर्वाद.!