
थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत 01 नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की सूचना प्राप्त हुई। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा तत्काल मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 137(2),64(1),70(1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपर्हता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी।
आज दिनांक 27.08.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त इरशाद अली उर्फ डॉ0 सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है।
साथ ही यह भी अवगत कराना है मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा उक्त अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* इरशाद अली खान उर्फ डॉ0 सम्राट पुत्र सद्दीक अहमद निवासी 515 लद्दावाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च