
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
दिनाँक – 26/08/2026 को जनपद देहरादून में नियुक्त मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा, का हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया।दिवंगत बालम सिंह राणा जी के पार्थिव शरीर को आज दिनाँक 27/08/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गयी। इस दौरान एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत श्री बालम सिंह राणा जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

एसएसपी देहरादून द्वारा बालम सिंह राणा जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की तथा उनके के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।दिवंगत बालम सिंह राणा जी मूल रूप से जनपद उत्तरकाशी के रहने वाले थे तथा वर्तमान समय में रायपुर में परिवार सहित निवासरत थे। दिवंगत श्री बालम सिंह राणा जी अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले तथा अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 1997 में आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्ष 2022 में मुख्य आरक्षी के पद पर पदोन्नति प्राप्त की थी तथा वर्ष 2024 से जनपद देहरादून नियुक्त थे
।राष्ट्रीय दिया समाचार परिवार भगवान से प्रार्थना करता है की दिवंगत बालम सिंह को अपने श्री चरणों मे स्थान दे और उनके परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

More Stories
मर्दाना कमजोरी का इलाज़ करने वाले डॉक्टर सम्राट को किया गिरफ्तार, इंसान के भेष मे शैतान ने नाबालिक दलित लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को दिया था अंजाम, अब बाबा की पुलिस पॉस्को और sc st एक्ट मे जेल भेजकर करेगी मर्दाना कमजोरी का इलाज करने वाले डॉक्टर का इलाज़,
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति